Pages

Friday, May 24, 2019

हम लड़ेंगे साथी

हम लड़ेंगे साथी
हम लड़ेंगे साथी. हम गिर गिर कर उठेंगे साथी।
वे चाहे बोलते रहे जितना झूठ, हम उनका पर्दा-फाश करते रहेंगे साथी। 
'राष्ट्रभक्ति' हो या 'देशभक्ति', हम आईना उन्हें दिखाते रहेंगे साथी। 
'मारते रहें वे घर में घुस-घुस के', हम प्यार की झप्पी उन्हें, देते रहेंगे साथी। 
वे कितनी ही घृणा फैलाते रहें, हम लोगों को जोड़ते रहें हैं, रहेंगे साथी। 
वे धमकाते रहे, करें बात युद्ध की, हम शांति के पक्षधर रहे हैं, रहेंगे साथी। 

No comments:

Post a Comment