Pages

Friday, November 22, 2019

डर


बुद्ध !
मंदिर में
जब कोई
तुझे पूजता है
तो मुझे डर
नहीं लगता

किसी
चौराहे पर
भी
तेरी मूर्ति
स्थापित कर
पूजता है
तो मुझे  डर
नहीं लगता

किन्तु
जब
कोई गोडसे
तुझे पूजता है
तो मैं
सिहर उठता हूँ
तेरी  मैत्री
और
करुणा
से 

No comments:

Post a Comment