Pages

Tuesday, January 14, 2020

बुद्ध और चमत्कार

मल्लों के नगर अनुपिय्या के वज्जी ग्राम निवासी लिच्छवि पुत्र सुनक्खत एक समय बुद्ध का बड़ा प्रशंसक था। किन्तु वह चाहता था कि अन्य चमत्कारी महापुरुषों की तरह बुद्ध भी लोगों को चमत्कार दिखाएं । उसने बुद्ध के सामने जा कर यह बात कही-
"भंते ! अब मैं भगवान के धम्म को छोड़ रहा हूँ। क्योंकि, आप मुझे चमत्कार नहीं दिखाते हैं ? "
"सुनक्खत! क्या मैंने तुझसे कहा था कि आ मेरे धम्म को स्वीकार कर, मैं तुझे चमत्कार दिखाऊंगा। "
"नहीं भंते।"
"सुनक्खत! क्या तू समझता है कि चमत्कार दिखाने या न दिखाने से दुक्ख क्षय के लिए मेरे द्वारा उपदिष्ट धम्म पर कोई अनुकूल/प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है ?"
"नहीं भंते !"
"तो मोघ पुरुष ! तू चमत्कार में क्यों पड़ता है ?"(स्रोत; पथिकवग्ग: दीघ निकाय)

No comments:

Post a Comment