Pages

Thursday, July 23, 2020

कुछ सवाल:संजीव चन्दन

कुछ सवाल:
ज्यादा नहीं छह से आठ साल के इन सवालों पर स्मृतियां दौडाएं
1. भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री ने अपना लालकिला किस शहर में बनाया था और कब?
2. भाजपा का भव्य कार्यालय कब बना और कहां?
3. गोरक्षा के नाम पर पहली-दूसरी-तीसरी हत्या कब हुई और कहां?
4. 2013 के बाद पाकिस्तान के आतंकवादियों ने कब और कहां पहला अटैक किया?
5. 2017 के बाद उत्तरप्रदेश में एनकाउंटर की शुरुआत कहाँ से और कब से हुई?
6. जेएनयू पर पहला और संगठित हमला कबसे शुरू हुआ?
7. किस नेता ने मोर के आंसू से गर्भ लेती मोरनी का रहस्य और जेएनयू में कंडोम की संख्या बतायी?
8. किस नेता ने भारत की पहली सर्ज़री बतायी और कब?
9. प्रधानमंत्री ने कितनीबार और कौन-कौन से ऐतिहासिक तथ्यों का उलट-फेर करते हुए बोल्डली अपनी बात कही?
10. पहली बार किस जगह या संस्थान का नाम बदला गया?
11. नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने का पुनीत ऐतिहासिक काम इन वर्षों में किसने और कब किया?
12. पहला संस्थान कौन सा था जिसे सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया गया?
13. नोटबन्दी के दौरान बैंकों में लाइन लगते हुए कितनी मौतें हुईं?
14. जीएसटी में कितने बदलाव हुए?
15. पहली चुनी हुई राज्यसरकार कहाँ गिरायी गयी, जहां विधायकों की बड़ी खेप केंद्र की सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गयी?
16. किन जजों ने और कब अपने ही चीफ जस्टिस के खिलाफ मोर्चा खोला?
17. कोरोना का पहला केस कब और कहां मिला, और किस रफ्तार से बढ़ा?
18. सीएए और एनआरसी की क्रोनोलॉजी क्या है?
19. किन राज्यों को मंदिर और भक्ति का उपहार मिला और किस राज्य को सरकारी ठेके?
20. पहली ' नागरी' गिरफ्तारी माओवाद समर्थक के नाम पर कब हुई? और गिरफ्तार नागरों में से किसके लैपटॉप में पीएम की हत्या की चिट्ठी मिली?
21. पहला दलित उत्पीड़न का मामला कब और कहां आया, जो राष्ट्रीय मुद्दा बना?
ऐसे अनेक और सवाल हैं? क्या इसके उत्तर याद हैं, बिना गूगल किये? क्या सबकुछ फ्लश नहीं हो जाता रहा है?
जो लोग राजनीति बदलने का संघर्ष कर रहे हैं, उनके लिए चेतावनी है यह। स्टार्टर में उलझा रखे गए हैं वे, मेन कोर्स कभी शुरू ही नहीं हुआ?

No comments:

Post a Comment