Wednesday, January 2, 2013

Tai B' Day

शादी के बाद हर लडकी का एक हम-सफर होता है जो हर उस लम्हे के साथ होता हैं, जिस में उसे ख़ुशी मिलती है।
30 जन 12 यह ताई का पहला बर्थ डे  था। वह दामाद बिपिन के साथ थी। इस नामुमकिन को मुमकिन बिपिन ने बनाया था। 4 जन 13 बिपिन का बर्थ डे है। यह उन्हें मुंबई में ही मनाना था। 16 दिस के शादी के बाद काफी टाईट शेड्यूल्ड होने के बावजूद वे ताई के साथ दिल्ली आए थे।


दरअसल, मेरा बड़ा लड़का राहुल, बहू सोनू और नातिन जोई वह आकर्षण था जिसने इस नव-विवाहित जोड़े को दिल्ली खींच लाया था। राहुल ज्वाब के सिलसिले में पिछले कई वर्षों से नीदरलेंड के एम्सर्डम में परिवार सहित रहता है और ताई की शादी अटेंड करने के बाद दिल्ली छोड़ने वाले थे। कुछ ताई का वह उत्साह भी था जो शादी के तुरंत बाद अपना पहला बर्थ-डे मनाने उसे हमारे बीच खींच लाया था। अंतत: लडकी दो परिवारों के बीच एक बंधन  होती है।


यह कड़ाके की ठंडी शाम थी। मेरे भांजे हुपेंद्र मेश्राम के आवास वाय 146, रेजेन्सी पार्क 2 गुरगावं/ दिल्ली में सभी एकत्र हुए थे। भांजी हेमलता महिस्वर भी परिवार सहित उपस्थित थी।

टेबिल पर केक सजाया गया। ताई ने नीले  रंग का सूट पहन रखा था। उसके सर पर बर्थ-डे वाला कोनिक्ल टोप रखा गया जो इंगित कर रहा था कि आज के कार्य-क्रम की वह खास मेहमान है।


ताई ने केक काटा और हम सब ने 'हैपी बर्थ-डे' कह कर उसे विश किया। ताई ने एक-एक कर सभी को केक खिलाया। राहुल ने डिनर का आर्डर दे रखा था। सभी ने डिनर किया। इसके बाद देर रात तक बच्चें खूब धमा-चौकड़ी करते रहे।

अनैतिकता का पाठ


अनैतिकता का पाठ  

माँ, बहन,बेटी से सहवास
नहीं होता पाप
किसने पढाया
'अधम नारी स्वभाऊ'
और 'अबला'
नारी को किसने बताया ?

तुम, जला क्यों नहीं डालते
ऐसी किताबों को
जो पढ़ाते हैं पाठ
अनैतिकता का
और करते है नारी का
कदम-कदम पर अपमान ?

प्यार का अंदाज


प्यार का अंदाज 

वे हमारे सर पर
हाथ रखते हैं

और हम
समझ नहीं पाते
कि आशीर्वाद
दे रहे हैं,
कि चपत लगा रहे हैं ?

स्त्री की आवाज


स्त्री की आवाज

यह अच्छा है कि अब
स्त्री का आवाज
स्त्री बोले
पुरुष न बोले

पुरुष सदियों से
बोलते आया है
अपनी और
स्त्री की आवाज

बोलने का
ये एकाधिकार
टूटना चाहिए
स्त्री की आवाज
स्त्री बोले
इसकी आजादी
अब इस मुल्क में
होनी चाहिए

नकाब


नकाब


वे नकाब ओढ़े खड़े थे
दुराचार के बाद
करा रहे शिनाख्त
बलात्कार के बाद

कैसे करे शिनाख्त
कि वे परेड में खड़े हैं
इधर भी तो नकाब
हम सब ने ओढ़े हैं ?

        -अ ला उके 
---------------------------------------------------