Friday, February 24, 2012

भगवान् कहाँ मिलता..

भगवान् कहाँ मिलता

गावं ढूंढा,  हर शहर ढूंढा
अरे गावं ढूंढा,  हर शहर ढूंढा
तेरा पता नहीं लगता
तेरा पता नहीं लगता, भगवान् कहाँ मिलता..
जंगल ढूंढा, पर्वत ढूंढा
पत्थर ढूंढा, कन्दरा ढूंढा
तो भी नहीं, दीखता. भगवान् कहाँ मिलता.
मन्दिर देखा, मस्जिद देखा.
गिरजा देखा, गुरुद्वारा देखा.
वहां भी नहीं, दीखता. भगवान् कहाँ मिलता.
काशी देखा, काबा देखा
 मथुरा देखा, मक्का देखा
यहाँ भी नहीं, दीखता. भगवान् कहाँ मिलता.

No comments:

Post a Comment