Monday, October 29, 2018

करवा चौथ

'करवा चौथ'
हेयर सेलून में बैठा मैं सेविंग करा रहा था। सेविंग कर रहे युवक  को मैंने कहा-
"अमित, बालों को कलर भी कर देना ।"
"ओके सर, पर अभी कलर उतना उड़ा नहीं है ?"
"ठीक है मगर, कर देना।"
"ठीक सर, कल करवा चौथ भी तो हैं ?"
"'करवा चौथ' !"
"जी, आपको नहीं मालूम क्या ?"
"नहीं, क्या होता है ?"
"जी, यह महिलाओं का त्यौहार है। महिलाऐं, पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती है। - अमित ने फेस पर क्रीम लगाते हुए कहा।"
"तो क्या तुम भी व्रत रखते हो ?"
"जी, नहीं।  वह महिलाओं का काम है।  और फिर, हम लोगों को फुर्सत कहाँ यह सब करने की ? -उसने जैसे व्रतादि से खुद को अलग करते हुए सफाई दी।"
"इसका मतलब, तुम पत्नी को प्रेम नहीं करते ?"
"जी, ऐसी बात नहीं है। हम लोगों को फुर्सत ही नहीं मिलती, यह सब करने की। 'उसने फिर विषय से पल्ला झाड़ते हुए सफाई दी।"


No comments:

Post a Comment