Tuesday, April 23, 2019

ईश्वर की खोज:राहुल सांकृत्यायन:

ईश्वर की खोज
अज्ञान का दुसरा नाम ईश्वर है। हम अपने अज्ञान को साफ स्वीकार करने में शर्माते है। अतः उसके लिए संभ्रांत नाम 'ईश्वर' ढूँढ निकाला गया है। ईश्वर विश्वास का दूसरा कारण मनुष्य की असमर्थता और बेबसी है।
अज्ञान और असमर्थता के अतिरिक्त यदि और कोई भी आधार ईश्वर विश्वास के लिए है, तो वह है धनिको और धूर्तो की अपनी स्वार्थ रक्षा का प्रयास। समाज मे हो रहे हजारों अत्याचारों और अन्यायों को वैध साबित करने के लिए उन्होने ईश्वर का बहाना ढूँढ निकाला है। धर्म की धोकाधड़ी को चलाने के लिए और उसे न्यायपूर्ण साबित करने के लिए ईश्वर का खयाल बहुत सहायक है(राहुल सांकृत्यायन: तुम्हारी क्षय,  पेज 17)

No comments:

Post a Comment