Tuesday, December 22, 2020

अमेरिका की खोज

 कहते हैं कि अमेरिका की खोज 1492 में क्रिस्टोफर कोलंबस ने की थी....

अमेरिकी लेखक चार्ल्स जी. लेलैंड ( 1824 - 1903 ) ने 1875 में " फुसांग : दी डिस्कवरी आॅफ अमेरिका बाइ चाइनीज बुद्धिस्ट मंक्स इन दी फिफ्थ सेंचुरी " नामक किताब लिखी थी....

इस किताब में विस्तार से बताया गया है कि अमेरिका की खोज कोलंबस से बहुत पहले पाँचवी सदी में चीनी बौद्ध भिक्खुओं के एक दल ने की थी....

चीनी बौद्ध भिक्खुओं के इस दल का नेतृत्व होई शिन ने किया था, होई शिन के व्याख्या सहित यात्रा- वृत्तांत का प्रकाशन 1841 में जर्मन प्रोफेसर न्यूमन ने कराया था....

प्रिंसटन विश्वविद्यालय में पढ़े - लिखे चार्ल्स जी. लेलैंड ने जब यह बताया कि अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं बल्कि बौद्ध भिक्खुओं ने की थी, तब वे न्यूमन के इसी पुस्तक के हवाले से बताया था....

No comments:

Post a Comment